SIR में दावा-आपत्ति को लेकर बड़ी जानकारी, खूंटी में अधिकारियों ने बताया पूरा तरीका
जनसुनवाई में आये लोग | Prabhat Khabar Network
खूंटी के मुरहू प्रखंड में एसआईआर कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान और दावे-आपत्तियों पर चर्चा की गई.
खूंटी. विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत गुरुवार को मुरहू प्रखंड के गोड़ाटोली पंचायत सचिवालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया. जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचे. ग्रामीणों ने एसआईआर से संबंधित अपने दावे और आपत्तियां अधिकारियों के समक्ष रखीं.
आपके शहर में
अधिकारियों और कर्मियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उसका निष्पादन किया. प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत प्रसाद सिन्हा और अंचल अधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी ने ग्रामीणों को एसआईआर के उद्देश्य, प्रक्रिया तथा दावे-आपत्ति दर्ज कराने के संबंध में विस्तार से लोगों को जानकारी दी. बीडीओ रंजीत प्रसाद सिन्हा ने एसआईआर को लेकर किसी प्रकार की भ्रांति या अफवाह पर ध्यान नहीं देने का अपील किया. ग्रामीण निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने दावा और आपत्तियां दर्ज कराएं.
अंचल अधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी ने एसआईआर से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या त्रुटि सामने आने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करने के लिए कहा. कहा कि अपने दावा और आपत्तियों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें. प्राप्त दावे और आपत्तियों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. मौके पर मुखिया, रोजगार सेवक सहित अन्य उपस्थित थ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए