हर घर जल योजना पर खूंटी DC का बड़ा एक्शन, आंगनबाड़ी-स्कूलों में भी कनेक्शन अनिवार्य

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित उपायुक्त और अन्य | Prabhat Khabar Network

खूंटी उपायुक्त ने जल जीवन मिशन और पेयजल योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल कनेक्शन सुनिश्चित करने को कहा गया.

विज्ञापन

खूंटी. समाहरणालय स्थित सभागार में गुरूवार को उपायुक्त मो जावेद हुसैन की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन, जल शक्ति अभियान और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में उपायुक्त ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना और एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत निर्माणाधीन जलमीनार तथा पेयजल योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने कोयनारा, जयपुर, सुंदरी सहित अन्य निर्माणाधीन योजनाओं को पूरा कर संचालन शुरू करने का निर्देश दिया. निर्धारित समय सीमा के अंदर हर घर जल योजनाओं का लाभ पात्र घरों तक पहुंचाने के लिए कहा. उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालय और सामुदायिक-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अनिवार्य रूप से पेयजल कनेक्शन सुनिश्चित करने का निर्देष दिया. वहीं जिन टोलों और गांवों में पेयजल की समस्या है, वहां तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कहा.

उपायुक्त ने शौचालय निर्माण से संबंधित लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने और निर्मित शौचालयों का समुचित उपयोग एवं रखरखाव करने के लिए कहा. पंचायतों में प्लास्टिक सेग्रीगेशन सेंटर के निर्माण और संचालन का भी समीक्षा किया.

उपायुक्त ने जेएसएलपीएस के माध्यम से मुरहू प्लास्टिक वेस्ट सेंटर को शीघ्र संचालित करने तथा ट्राइसाइकिल वेस्ट कलेक्शन वैन का नियमित और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल मनीष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola