शहादत दिवस पर याद किये गये गया मुंडा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भगवान बिरसा मुंडा के सेनापति रहे गया मुंडा की पुण्यतिथि सोमवार को उनके पैतृक गांव एटकेडीह में मनायी गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी

भगवान बिरसा मुंडा के सेनापति रहे गया मुंडा की पुण्यतिथि सोमवार को उनके पैतृक गांव एटकेडीह में मनायी गयी. इस अवसर पर विधायक राम सूर्या मुंडा, पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा सहित अन्य लोग पहुंचे. उन्होंने गया मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी. विधायक ने एटकेडीह गांव जाकर गया मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर उन्होंने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. विधायक ने कहा कि अंग्रेजों की लड़ाई में जिस प्रकार बिरसा मुंडा का योगदान महान था उसी प्रकार गया मुंडा का योगदान भी महत्वपूर्ण था. गया मुंडा ने देश की आजादी की लड़ाई में अपने प्राण को न्यौछावर किया. गया मुंडा की कुर्बानी को हम कभी नहीं भूल सकते हैं. उन्होंने कहा कि उनके गांव का और विकास किया जायेगा. इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को दूर किया जायेगा.

गया मुंडा अंग्रेजों की लड़ाई में जीवन न्योछावर किया : नीलकंठ

एटकेडीह गांव पहुंचकर सोमवार को पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने गया मुंडा को श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर उन्होंने गया मुंडा के वंशज रमई मुंडा के साथ अमर शहीद गया मुंडा की पूजा की और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उन्होंने कहा कि अमर शहीद गया मुंडा बिरसा मुंडा के महान सेनानायक थे. उन्होंने अंग्रेजों को भगाने में भगवान बिरसा मुंडा का साथ दिया था. अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में उन्होंने अपना जीवन न्योछावर कर दिया. उन्होंने कहा कि सरदार गया मुंडा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम सभी उनके बताए हुए मार्ग पर चले. मौके पर काशीनाथ महतो, विनोद नाग, अर्जुन पहन, रुपेश जायसवाल, राजेश नाग, अजय गंझू, मुखिया अमर मुंडा, फगवा मुंडा, सुंदर मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola