प्रखंडस्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक

Updated:
विज्ञापन

पीएम पोषण अंतर्गत मध्याह्न भोजन का प्रखंड स्तरीय स्टेयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक की गयी.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को बीडीओ स्मिता नगेशिया की अध्यक्षता में पीएम पोषण अंतर्गत मध्याह्न भोजन का प्रखंड स्तरीय स्टेयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक की गयी. बैठक में 18 फरवरी से रसोईया सह साहियाओ की द्वारा हड़ताल में जाने के कारण सभी मध्याह्न भोजन संचालित विद्यालय के प्रभारी को विद्यालय में एमडीएम संचालित करने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. बीडीओ ने कहा कि किसी हाल में एमडीएम बाधित नहीं हो. इसे लेकर सभी प्रभारी इसका अनुपालन करें. बैठक में प्रतिदिन मेनू की अनुसार भोजन, पाठशाला और विद्यालय परिसर में साफ सफाई, शत-प्रतिशत एसएमएस, बच्चों का स्वास्थ्य जांच, बच्चों की उपस्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी. बैठक में बीइईओ, बीएसओ, सुजीत कुमार पाढ़ी, अंकित कुमार, शिक्षक विनय सिंह, स्टेफान होरो, सहित विद्यालय के रसोईया सह संयोजिका उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola