वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं? खूंटी में SIR के तहत चल रही जांच, 14 अक्टूबर तक दावे-आपत्तियां होंगी निपट
सुनवाई के दौरान उपस्थित बीडीओ और अन्य | Prabhat Khabar Network
खूंटी जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदान केंद्रों पर दावा-आपत्तियों का निस्तारण और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया 14 अक्टूबर तक जारी रहेगी।
खूंटी: जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन करने की प्रक्रिया जारी है. जिले के सभी मतदान केंद्रों पर नोटिस और सुनवाई की प्रक्रिया के साथ मतदाताओं से प्राप्त दावे-आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है. साथ ही मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की भी निर्धारित प्रावधानों के तहत जांच की जा रही है.
आपके शहर में
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी प्राप्त दस्तावेजों का सत्यापन कर रहे हैं. सत्यापन के बाद पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, आवश्यक सुधार करने तथा प्राप्त दावे-आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण किया जा रहा है.
14 अक्टूबर तक चलेगी दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया
उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने बताया कि एसआईआर के तहत प्राप्त दावों और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है.
उन्होंने बताया कि सभी संबंधित पदाधिकारी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य कर रहे हैं. पात्र नागरिकों की ओर से प्रस्तुत दावों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल हो सकें और किसी प्रकार की त्रुटि को दूर किया जा सके.
दस्तावेजों के सत्यापन के बाद होगा निर्णय
एसआईआर के दौरान मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच के बाद ही नाम जोड़ने, सुधार करने अथवा दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. जिला प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए