खेल प्रतियोगिता में सरस्वती हाउस अव्वल
Author Anand ram mahto
Updated:
विज्ञापन
सिंबायोसिस पब्लिक स्कूल में गुरुवार को वार्षिक खेल दिवस मनाया गया.
विज्ञापन
बुंडू. सिंबायोसिस पब्लिक स्कूल में गुरुवार को वार्षिक खेल दिवस मनाया गया. प्रतियोगिता का प्रारंभ विद्यालय के निदेशक अली अल अराफात ने ध्वजारोहन के साथ किया. विद्यालय के छात्रों के बीच विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं हुईं. जिसमें छात्रों ने रोमांचक खेल प्रदर्शन किया. इंटर हाउस प्रतियोगिता में सरस्वती हाउस प्रथम, द्वितीय यमुना हाउस तथा तृतीय स्थान में गोदावरी रहा. प्राचार्या तराना बेगम ने कहा कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक फिटनेस, खेल भावना, नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क विकसित करना है. अंत में विजयी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन