राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह को लेकर कार्यक्रम आयोजित

Updated:
विज्ञापन

जन शिक्षण संस्थान विकास भारती खूंटी के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के अवसर पर गुरुवार को बिरदा स्थित राजकीयकृत मध्य सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय में जन शिक्षण संस्थान विकास भारती खूंटी के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के लिए चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान के प्रभारी निदेशक राजेश शर्मा ने बालिकाओं को कौशल विकास की उपयोगिता बतायी. प्राचार्य नागेंद्र तिवारी ने बालिकाओं को निरंतर आगे बढ़ने, आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित करने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव की वाहक बनने के लिए प्रेरित किया. मेधावी छात्राओं में सालेहा, मिस्कत, रजनी, सुप्रिया और काजल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. चित्रांकन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अंजलि, अर्चना, अनिशा सहित अन्य छात्राओं को भी सम्मानित किया गया. मौके पर सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शशि प्रकाश, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी प्रभावती कुमारी, राजीव ठाकुर, अनामिका कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola