पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र में चलाया अभियान

Updated:
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों की आशंका को देखते रनिया पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया.

विज्ञापन

रनिया. पश्चिम सिंहभूम-सिमडेगा सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों की आशंका को देखते रनिया पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया. इस दौरान थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार ने रनिया थाना क्षेत्र के सोदे और आसपास के संवेदनशील इलाकों में अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को निडर होकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही असामाजिक तत्वों और नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है. थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola