खूंटी: PLFI के नाम पर वसूली की कोशिश नाकाम, दो आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते एसपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

PLFI के नाम पर लेवी मांगने वाले दो आरोपी खूंटी पुलिस ने पकड़े. उनके पास से हथियार और संगठन के पर्चे मिले हैं. देखें पूरी खबर.

विज्ञापन

खूंटी. पीएलएफआई संगठन के नाम पर व्यवसायियों और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों से लेवी मांगने के मामले में खूंटी पुलिस को सफलता मिली है. रनिया थाना पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, पीएलएफआई के तीन पर्चे, बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है.

विज्ञापन

दो अलग-अलग घटनाओं के बाद गठित हुई थी संयुक्त टीम

पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को तपकरा थाना क्षेत्र के कमड़ा मोड़ स्थित आवासीय विद्यालय और 15 नवंबर को पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र में वीकेएस सड़क निर्माण कार्य के दौरान कुछ अपराधकर्मियों ने पीएलएफआई का पर्चा फेंककर व्यवसायियों से लेवी की मांग की थी.

दोनों घटनाओं के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में तपकरा, रनिया और आनंदपुर थाना की संयुक्त टीम गठित की गयी थी. टीम लगातार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही थी.

बिना नंबर प्लेट की पल्सर से आ रहे थे आरोपी

इसी दौरान 21 नवंबर को खूंटी पुलिस को सूचना मिली कि तीन व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से जयपुर और कैलो की ओर से रनिया आ रहे हैं. सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तोरपा के नेतृत्व में पुलिस टीम भेजी गयी. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से दो व्यक्तियों को पकड़ लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रनिया थाना क्षेत्र के कैलो गांव निवासी संजू मांझी (24 वर्ष), पिता बालू मांझी और अंकुश बागा उर्फ दोनलो (24 वर्ष), पिता राम बागे के रूप में हुई है.

दो कांडों में संलिप्तता स्वीकार करने का पुलिस का दावा

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया और तपकरा थाना कांड संख्या 10/26 तथा आनंदपुर थाना कांड संख्या 20/26 में पीएलएफआई संगठन के लिए लेवी मांगने की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की. दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गयी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. छापेमारी अभियान में तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार सिंह सहित तपकरा, रनिया और आनंदपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola