विद्यालयों में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

Published by : SATISH SHARMA Updated At : 28 Feb 2026 6:13 PM

विज्ञापन

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शनिवार को विभिन्न प्रखंडो में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

तोरपा. प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन एवं जिला प्रशासन खूंटी के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शनिवार को विभिन्न प्रखंडो में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच का विकास करना, उनकी जिज्ञासा को प्रोत्साहित करना तथा प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान को सरल एवं रोचक तरीके से समझाना था. इस अवसर पर कबाड़ से जुगाड़ के माध्यम से प्रदर्शनी तैयार किया गया. विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल और प्रयोगों का प्रदर्शन किया. बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रमुख मॉडलों में “मनचाही बरसात” के माध्यम से वायु दाब को सरल ढंग से समझाया गया. विद्यार्थियों द्वारा “किसमें कितना है दम” प्रयोग द्वारा वायु दाब एवं उसकी शक्ति का प्रदर्शन किया गया. “जिद्दी गुब्बारा” मॉडल में वायु और दाब के सिद्धांत को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया. इसके अतिरिक्त “पेंसिल का संतुलन” प्रयोग से संतुलन एवं गुरुत्व केंद्र की अवधारणा को स्पष्ट किया गया, जबकि “कीलों का संतुलन” मॉडल द्वारा स्थिरता और संतुलन का व्यावहारिक उदाहरण दिया गया.“गुरुत्वहीन पानी” प्रयोग के माध्यम से गुरुत्वाकर्षण बल की अवधारणा को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया. प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली समझाये. उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि इस प्रकार का आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा. मौके पर ज्ञानती, अलडा ,संदीप कुमार, रविशंकर झा, ललिता तिर्की आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
SATISH SHARMA

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola