जन औषधि केंद्र में ब्रांडेड कंपनियों की दवा बिक्री का विरोध

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल परिसर में संचालित जन औषधि केंद्र में ब्रांडेड दवा की बिक्री किये जाने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने सदर अस्पताल परिसर में संचालित जन औषधि केंद्र में ब्रांडेड दवा की बिक्री किये जाने का आरोप लगाया है. इसे लेकर मंगलवार को एसोसिएशन जन औषधि केंद्र पहुंचा और संचालक से बात की. उन्हें ब्रांडेड दवाओं को हटाने और बिक्री नहीं करने के लिए कहा. इस संबंध में एसोसिएशन ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ आनंद किशोर उरांव से मुलाकात की. वहीं उनसे जन औषधि केंद्र में ब्रांडेड दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की. एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि जन औषधि केंद्र में केवल जेनेरिक दवा की बिक्री किया जाना है. जिससे कि अस्पताल में आनेवाले मरीजों को सस्ती दवा मिल सके, लेकिन संचालक द्वारा महंगे और ब्रांडेड दवाओं की भी बिक्री की जा रही है. यह नियम के विरुद्ध है. इस संबंध में उन्होंने उपाधीक्षक को एक ज्ञापन भी सौंपा. उपाधीक्षक डॉ आनंद किशोर उरांव ने उनकी मांग पर कार्रवाई का भरोसा दिया. मौके पर एसोसिएशन के रवि प्रकाश, यशवंत कुमार, नवीन कुमार मिश्र, अमित कुमार मिश्र, हिमांशु चौधरी, हर्षित लाल सहित अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola