भाजपा जिलाध्यक्ष ने पीडीएस दुकानों का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा के निर्देश पर लॉकडाउन में मुरहू मंडल के गरीब व असहायों के बीच मोदी आहार का वितरण किया गया

विज्ञापन

खूंटी : विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा के निर्देश पर लॉकडाउन में मुरहू मंडल के गरीब व असहायों के बीच मोदी आहार का वितरण किया गया. एक अन्य जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष काशीनाथ महतो ने मुरहू प्रखंड के पसराबेड़ा, हेठगोवा, कुंदी-बरटोली, मुरहू, गनालोया, माहिल, दुलवा, कुंजला आदि जगहों के जन वितरण प्रणाली का निरीक्षण कर लाभुकों से बात की. सभी ने समुचित मात्रा में खाद्यान्न देने की बात कही. भाजपा जिलाध्यक्ष ने लोगों से सोशल डिस्टेंस का पालन करने, साबुन से हाथ को धोते रहने और मास्क व गमछा का प्रयोग करने की अपील की. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुरेश अकेला ,महामंत्री राम बिहारी लाल, जगमोहन पहान, संजय साहू, देवेंद्र महतो, डीएन तिवारी, नंदलाल महतो, प्रकाश महतो, पितांबर मांझी, उपमुखिया राजेश, बिशुन तांती आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola