अपना देश जल्द ही श्रेष्ठ और विकसित भारत बनेगा : संजय सेठ

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को बुंडू में नवनिर्मित भारत माता मंदिर का लोकार्पण किया.

विज्ञापन

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बुंडू में भारत माता मंदिर का किया लोकार्पण

प्रतिनिधि, बुंडू

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को बुंडू में नवनिर्मित भारत माता मंदिर का लोकार्पण किया. दीप प्रज्वलित और शंखनाद के साथ भारत माता की प्रतिमा का अनावरण किया गया. इसके बाद भारत माता की आरती की गयी. लोकार्पण कार्यक्रम के बाद भारत माता चौक पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि वह बुंडूवासियों का अभिनंदन करते हैं कि भारत माता की प्रतिमा की स्थापना मंदिर बनावाकर की है. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म महान है. सनातन धर्म में ही मातृभूमि और गाय को माता का दर्जा दिया गया है. उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत विकसित भारत बनेगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि बुंडूवासियों के सतत प्रयास से ही भव्य भारत माता मंदिर बनकर तैयार हुआ है. इसके लिए बुंडू की तमाम जनता बधाई के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि भारत विराट संस्कृति का वाहक है. हम नये सिरे से जागरण की स्थिति में बढ़ रहे हैं, जल्द ही हमारा देश समृद्ध भारत, श्रेष्ठ भारत, संपन्न भारत और विकसित भारत के रूप में अपनी पहचान बनायेगा.

इस अवसर पर रामदुर्लभ सिंह मुंडा, प्रमोद कुमार सिंह, अरुण जैन, सूरजमणी सिंह, रोशन महतो, सनी उरांव, कड़िया मुंडा, संजय महतो, राजकुमार महतो, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष धीरज महतो, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विवेक आनंद जायसवाल, मनोज कुमार सिंह, डॉ समर सिंह, अनूप साहू, धनंजय महतो, अंगद महतो के अलावा बड़ी संख्या में आरएसएस, भाजपा और बुंडू के प्रबुद्ध लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola