तोरपा के स्कूल से निकलीं 16 खेल प्रतिभाएं, अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखेगा दम

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी, अपने खेल शिक्षक के साथ | Prabhat Khabar Network

तोरपा के न्यू डॉन स्कूल के 16 छात्र-छात्राओं का चयन राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है. खिलाड़ी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे.

विज्ञापन

तोरपा. न्यू डॉन स्कूल, तोरपा के 16 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है. चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों और स्कूल नेशनल प्रतियोगिताओं में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

खो-खो अंडर-19 बालक वर्ग में साहिल कोनगाड़ी तथा अंडर-17 बालिका वर्ग में निधि कुमारी का चयन हुआ है. कबड्डी में अलका निकुंज सुरिन और रश्मि रोज आइंद चयनित हुई हैं. हॉकी में आशीष धान, अनमोल हस्सा, निखिल टोपनो, साहिल कोनगाड़ी, सुमित होरो, पूजा उरांव, दैविक भेंगरा और अतुल चौधरी चयनित हुए हैं.

एथलेटिक्स में निधि, उषा, अदानी, इबा, एकेआर और लक्ष्मी का चयन हुआ है. पीटी शिक्षक एडवर्ड बरला ने खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन को सफलता का आधार बताया. प्रधानाचार्य सिस्टर सुषमा तोपनो ने शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola