कर्रा के स्कूल में खुला ‘पैड बैंक’, 200 सैनिटरी पैड के साथ छात्राओं को मिली बड़ी सुविधा

Updated:
विज्ञापन

स्कूल में बीडीओ सहित अन्य | Prabhat Khabar Network

कर्रा के प्लस टू उच्च विद्यालय में छात्राओं के लिए सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और हंस पैड बैंक की शुरुआत की गई, जिससे स्वास्थ्य सुरक्षा और शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा के राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को द हंस फाउंडेशन के सहयोग से सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और हंस पैड बैंक की शुरुआत की गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी स्मिता नगेशिया ने किया. इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि माहवारी के दौरान झिझक या आवश्यक संसाधनों के अभाव में छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन से छात्राओं को जरूरत के समय आसानी से पैड उपलब्ध होंगे. जिससे उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ विद्यालय में नियमित उपस्थिति भी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी. हंस पैड बैंक में तत्काल 200 सैनिटरी पैड उपलब्ध कराए गए. वहीं द हंस फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) टीम द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया.

बीडीओ ने एमएमयू स्वास्थ्य दल को प्रत्येक माह की 28 तारीख को प्रखंड कार्यालय परिसर में मासिक ओपीडी कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया. मौके पर झामुमो अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शेख फिरोज, विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेश्वर प्रधान, सावन कुमार, प्रतिभा तिर्की, निधि साबरन, अभिजीत, संतोष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola