मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की मनी जयंती

Updated:
विज्ञापन

आदिवासी संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 123वीं जयंती गितिलडीह में मनायी.

विज्ञापन

बुंडू.

आदिवासी संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 123वीं जयंती गितिलडीह में मनायी. उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्र��्धासुमन अर्पित किया गया. अध्यक्षता करम सिंह मुंडा ने की. मोर्चा के शुकदेव मुंडा ने कहा कि जल, जंगल, जमीन व खनिज पर आदिवासियों का मालिकाना अधिकार सुरक्षित रखने के लिए मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के रास्ते बढ़ना होगा. भाकपा माले के रामेश्वर मुंडा ने कहा कि भारतीय संविधान में आदिवासियों का अधिकार सुनिश्चित करने को लेकर संविधान सभा में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ने मजबूती से अपनी बातों को रखा. संस्कृति कर्मी सानिका मुंडा ने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा देश के नेता थे, न कि मुंडा समुदाय मात्र के. उन्होंने देशज व लोकतंत्र की नींव रखी व अलग झारखंड राज्य के आंदोलन को जन्म दिया. मौके पर जगन मुंडा, बिरसा मुंडा, बुदू मुंडा, प्रियव्रत मुंडा, दुबराज मुंडा, गौतम सिंह मुंडा ने विचार व्यक्त किये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola