विधायक ने किया चेकडैम का शिलान्यास
Author Satish sharma
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड के ओकड़ा पंचायत अंतर्गत जापुत नाला पर बननेवाले चेकडैम का शिलान्यास विधायक सुदीप गुड़िया ने सोमवार को किया.
विज्ञापन
योजनाओं के प्रति सजग रहें लोग : जिलाध्यक्ष
तोरपा.
प्रखंड के ओकड़ा पंचायत अंतर्गत जापुत नाला पर बननेवाले चेकडैम का शिलान्यास विधायक सुदीप गुड़िया ने सोमवार को किया. उन्होंने कहा कि चेकडैम बनने से क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी. जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी. किसान समृद्ध होंगे तो गांव व राज्य समृद्ध होगा. कहा कि काम में गुणवत्ता का ख्याल रखें. काम की गुणवत्ता से किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया जायेगा. झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि योजना में जनता की गाढ़ी कमाई लगी होती है. इसलिए योजनाओं को लेकर लोग हमेशा सजग रहें. क्षेत्र में चल रही योजनाओं पर नजर रखें. जहां गड़बड़ी दिखे तो तुरंत बतायें. अपनी समस्या बतायें उनके समाधान की दिशा में काम किया जायेगा. मौके पर सुशांति कोनगाड़ी, शिशिर तोपनो, अमृत हेमरोम, रूबेन टोपनो, जेम्स आइंद, जयदीप तोपनो, मोजीर अंसारी, बुधराम कंडुलना, नेलशन होरो, जोलेन बारला, नितेश भेंगरा आदि मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन