पुल निर्माण कार्य का विधायक ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विधायक रामसूर्या मुंडा ने मंगलवार को इंदीपीढ़ी पंचायत अंतर्गत इंदीपीढ़ी नाला में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामसूर्या मुंडा ने मंगलवार को इंदीपीढ़ी पंचायत अंतर्गत इंदीपीढ़ी नाला में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुल निर्माण में गंभीर तकनीकी और गुणवत्ता संबंधी खामियां पायी. इस पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जतायी. उन्होंने बताया कि ढलाई की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं है और निर्धारित स्तर की सामग्री का उपयोग नहीं किया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक गांव में रेंट पर ली गयी भूमि का भुगतान भी अब तक नहीं किया गया है. मुआवजा लंबित है तथा पिछले 15 दिनों से मजदूरों की मजदूरी भी नहीं मिला है. विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि घटिया निर्माण कार्य और ग्रामीणों के साथ अन्याय किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मौके पर विधायक प्रतिनिधि डिक्सन पूर्ति, मुखिया सुखराम सरूकद सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola