खूंटी: स्कूल तक खराब रास्ते की समस्या लेकर विधायक के पास पहुंचे शिक्षक, रामसूर्या मुंडा ने दिया समाधान का भरोसा

Updated:
विज्ञापन

foto | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने चबूतरा शेड का उद्घाटन किया और शिक्षक दिवस समारोह में शामिल होकर बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने सुकन बुरु मैदान के किनारे विधायक मद से निर्मित चबूतरा शेड का फीता काटकर उद्घाटन किया. चबूतरा शेड के निर्माण पर स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार जताया.

विज्ञापन

इसके बाद विधायक उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गांडामढा में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में शामिल हुए. यहां छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. बच्चों की विभिन्न प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.

विधायक ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को शिक्षक दिवस की बधाई दी. उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढाई करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया.

स्कूल तक खराब रास्ते की समस्या रखी

समारोह के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने स्कूल तक पहुंचने वाले खराब रास्ते की समस्या विधायक के समक्ष रखी. इस पर विधायक ने जल्द समस्या का समाधान कराने और आवश्यक निर्माण कार्य कराने का आश्वासन दिया.

विधायक ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ जरूरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है. इस दिशा में आवश्यक पहल की जायेगी.

मौके पर जिला परिषद सदस्य गुलशन सिंह मुंडा, सिंगराय मुंडा, युवा नेता महादेव हंसा, दारू मुंडा समेत अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola