ePaper

बुंडू में झामुमो ने निकाला विजय जुलूस

Updated at : 24 Nov 2024 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
बुंडू में झामुमो ने निकाला विजय जुलूस

तमाड़ विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक चुने गये विकास कुमार मुंडा ने विजय जुलूस निकाला.

विज्ञापन

बुंडू. तमाड़ विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक चुने गये विकास कुमार मुंडा ने विजय जुलूस निकाला. सैकड़ों की संख्या में शामिल झामुमो कार्यकर्ताओं ने शाम छह बजे बुंडू स्थित टॉल प्लाजा पहुंचने पर जयकारे और माला पहनाकर पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया. विकास कुमार मुंडा धुर्वा मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के अलावा बुंडू स्थित विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया. विजय जुलूस टॉल प्लाजा से शुरू होकर कॉलेज मोड़, बिचका टोली रोड थाना रोड सुभाष चौक, काली मंदिर चौक, हाई स्कूल रोड होते हुए मांझी टोली स्थित पार्टी कार्यालय में समाप्त हुआ. विजय जुलूस में प्रमुख झामुमो नेता कार्यकर्ताओं में कालेश्वर मुंडा, शिवनाथ मुंडा, उमेश महतो, सीता नाथ महतो, धनंजय महतो, बासु सेठ, प्रदीप मुंडा, मोहम्मद रयूब, अब्बू अब्बास अली, अरविंद कुमार, मोनू जायसवाल, राकेश जायसवाल, गुला महतो, दिनेश जायसवाल, गिरीश सिंह मुंडा, हीरा मुंडा, बबलू कुंडू, दिलीप स्वांसी, मोनू जयसवाल, रोहित महतो, जमील अंसारी, अरसद अंसारी, चतुर सेठ, संटू साहू, मुन्ना महतो, मलिन महतो, हलधर महतो, शोभित जायसवाल, प्रमुख राजकुमार बिझिंया, सोनाराम महतो, हरेंद्र महतो, मनोहर महतो, परीक्षित महतो, मेथा पाल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola