खनिज विधेयक के खिलाफ गांव-गांव पहुंचेगा जेएमएम, 7 सितंबर को होगा बड़ा प्रदर्शन
बैठक में जिलाध्यक्ष सहित अन्य | Prabhat Khabar Network
खूंटी में खान एवं खनिज विधेयक के विरोध में झामुमो ने 7 सितंबर को धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया है. कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जन-जागरण अभियान चलाने का निर्देश दिया.
खूंटी. खान एवं खनिज विधेयक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा सात सितंबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर बुधवार को जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में पंचायत और बूथ स्तर पर जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया.
आपके शहर में
जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर विधेयक से झारखंड को होने वाले संभावित नुकसान की जानकारी देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विधेयक के माध्यम से झारखंड के हितों को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है. इससे राज्य के राजस्व पर प्रतिकूल असर पड़ेगा और कल्याणकारी योजनाएं प्रभावित होंगी.
उन्होंने कहा कि झारखंड के संसाधनों पर राज्य और यहां के लोगों का अधिकार है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करते हुए अधिक से अधिक लोगों को आंदोलन से जोड़ने का आह्वान किया. सात सितंबर को सभी पंचायत और बूथ के कार्यकर्ता प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे. बैठक में अमरनाथ मुंडा, शंकर सिंह मुंडा, मोजीर अंसारी, मांगू होरो, प्रकाश नाग मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए