विकास कुमार की जीत पर बुंडू में निकाला विजय जुलूस

Updated:
विज्ञापन

तमाड़ विधानसभा सीट से तीसरी बार झामुमो उम्मीदवार विकास कुमार मुंडा ने जीत दर्ज की है. जीत की खुशी में बुंडू नगर और आसपास में मिठाइयां बांटी गयी.

विज्ञापन

बुंडू.

तमाड़ विधानसभा सीट से तीसरी बार झामुमो उम्मीदवार विकास कुमार मुंडा ने जीत दर्ज की है. जीत की खुशी में बुंडू नगर और आसपास में मिठाइयां बांटी गयी. पटाखे फोड़े गये. बुंडू नगर में विजय जुलूस निकाला गया. यह विजय जुलूस पूरे बुंडू नगर में परिक्रमा किया और विधायक के घर पहुंचकर विधायक विकास कुमार मुंडा को बधाई दी. विधायक ने लोगों का स्वागत कर आभार प्रकट किया. विधायक ने तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के समस्त जनता के प्रति आभार प्रकट किया. कहा कि विकास कार्य को निरंतर बढ़ाऊंगा. सभी वर्गों के साथ सम्मान और न्याय करूंगा. पक्ष या विपक्ष सभी लोगों के लिए मेरा दरवाजा खुला रहेगा. मौके पर प्रमुख रामकुमार बिंझिया, उमेश महतो, कालेश्वर मुंडा, सीता नाथ महतो, पूर्व प्रमुख शिवनाथ मुंडा, धनंजय महतो, अरविंद कुमार, मोनू जायसवाल, बबलू कुंडू, धनंजय महतो, जिप सदस्य भवानी मुंडा, कालो शशि मुंडा, रोहित कुमार, तमाड प्रमुख अजय कुमार मुंडा, संजय दास, बबलू प्रजापति, बसु सेठ, हर्षवर्धन शर्मा, ऋषिकेश महतो, रमेश जायसवाल, मुन्ना महतो, हराधन सिंह मुंडा आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola