नयी दिल्ली के पांच सितारा होटल में धूम मचा रहा झारखंडी व्यंजन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jan 2025 6:43 PM
नयी दिल्ली के पांच सितारा होटल लग्जरी रोसियाट हाउस, एरोसिटी में आयोजित झारखंड फूड फेस्टिवल में झारखंड के व्यंजन को प्रदर्शित किया गया.
प्रतिनिधि, खूंटी नयी दिल्ली के पांच सितारा होटल लग्जरी रोसियाट हाउस, एरोसिटी में आयोजित झारखंड फूड फेस्टिवल में झारखंड के व्यंजन को प्रदर्शित किया गया. झारखंडी व्यंजन को खूब पसंद किया जा रहा है. आदिवासी झारखंड के समृद्ध स्वादों का अंतरराष्ट्रीय मेहमान भी लुफ्त उठा रहे हैं. इसमें मुख्य रूप से महुआ फूल, गोड़ा चावल, बेंग साग, कुडरुम, कुटुंबा, माड़ झोर आदि को आधुनिक रूप से प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम की अगुवायी द ओपन फील्ड कर रहा है. द ओपन फील्ड के को-फाउंडर डॉ मनीषा उरांव ने कहा कि यह फेस्टिवल झारखंड की सांस्कृतिक पहचान का उत्सव है और हमारे भूमि की कहानियों और स्वादों को दुनिया भर में साझा करने का एक प्रयास है. रोसियाट हाउस के साथ साझेदारी हमारे आदिवासी व्यंजनों को वैश्विक मंच पर लाने की दिशा में एक कदम है. आयोजन में आये मेहमानों को इमली के बीज, महुआ फूल और गोंदली के आटे जैसी देशज सामग्री से बनाये गये पारंपरिक झारखंडी व्यंजन का स्वाद चखाया गया. उन्होंने बताया कि फेस्टिवल का सभी लोगों ने सराहना किया है. यह आयोजन एक सप्ताह तक चलेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ मनीषा उरांव, शेफ निशांत चौबे और गगनदीप आदि का योगदान है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










