लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल में दी गयी विदाई
Published by : CHANDAN KUMAR Updated At : 31 Jan 2026 6:07 PM
खूंटी स्थित लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल में शनिवार को 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी गयी.
खूंटी. खूंटी स्थित लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल में शनिवार को 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी गयी. समारोह में मुख्य अतिथि स्कूल के प्राचार्य फादर सुमन प्रभात टोप्पो ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि कक्षा 10 का यह पड़ाव विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ है. ईमानदारी, परिश्रम और आत्मविश्वास को अपना मार्गदर्शक बनाए रखें. वहीं विद्यार्थियों को उपहार और स्मृति चिह्न भी प्रदान किया. स्कूल के अन्य शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी. मौके पर स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










