किसानों से लेकर महिला SHG तक... खूंटी में ऋण योजनाओं की समीक्षा, बैंकों को दिए गए ये निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त और अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी उपायुक्त ने कृषि और संबद्ध विभागों की बैठक में किसानों को वैकल्पिक खेती, पशुपालन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

खूंटी. समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को उपायुक्त मो जावेद हुसैन की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पुनरीक्षण समिति और जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई. बैठक में जून 2026 तिमाही के सीडी रेशियो समेत विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

उपायुक्त ने किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि ऋण, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, गैर निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) तथा स्वयं सहायता समूहों के क्रेडिट लिंकेज की जानकारी ली.

उन्होंने बैंकों को सीडी रेशियो बढाने का निर्देश दिया. साथ ही जरूरतमंद लाभुकों को विभिन्न क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए कहा. उपायुक्त ने किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि ऋण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, ताकि पात्र किसानों को समय पर वित्तीय सहायता मिल सके.

महिला स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण से जोडने और क्रेडिट लिंकेज में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से स्वरोजगार और छोटे कारोबार से जुडे पात्र लाभुकों को ऋण उपलब्ध कराने के लिए भी आवश्यक पहल करने को कहा गया.

बैठक में संबंधित बैंक अधिकारियों और जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी. उपायुक्त ने बैंक और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola