हाथी ने घर को किया क्षतिग्रस्त
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन
रनिया प्रखंड अंतर्गत जंगली इलाकों में हाथियों का आतंक लगातार जारी है
विज्ञापन
रनिया.
रनिया प्रखंड अंतर्गत जंगली इलाकों में हाथियों का आतंक लगातार जारी है. जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है. हाथियों की आवाजाही से किसानों की फसल, मकान और जान-माल को लगातार नुकसान हो रहा है. रात प्रखंड के पुरनापानी गंझू टोली में गुरुवार की रात एक जंगली हाथी ने किसान विकास सिंह के कच्चे खपरैल मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथी ने मकान को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और धान, उड़द तथा मड़ुवा खा गयाया. इस दौरान मकान का मलबा गिरने से दैनिक उपयोग की सामग्री, बिस्तर और घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गये. सूचना मिलने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व वन विभाग के कर्मी पहुंचे. वन विभाग द्वारा क्षति का आकलन कर मुआवजा भुगतान के लिए आवश्यक प्रपत्र भरवाया गया. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी के आतंक से स्थायी राहत दिलाने की मांग की है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन