जिला प्रशासन ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धाजंलि

Updated:
विज्ञापन

शहर के दतिया स्थित राष्ट्रपित महात्मा गांधी को जिला प्रशासन ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

शहर के दतिया स्थित राष्ट्रपित महात्मा गांधी को जिला प्रशासन ने श्रद्धांजलि अर्पित की. उपायुक्त आर रॉनिटा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने की अपील की. कहा कि महात्मा गांधी के बताये सत्य, अहिंसा और सेवा के मार्ग पर चलें. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, परियोजना निदेशक आइटीडीए आलोक शिकारी कच्छप, नजारत उप समाहर्ता कोमल कुमारी, नगर पंचायत प्रशासक सृष्टि मिंज सहित अन्य ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किया.

आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण :

उपायुक्त आर रॉनिटा ने दतिया स्थित आंगनबाड़ी और मतदान केंद्र का निरीक्षण किया. आंगनबाड़ी केंद्र में उन्होंने बच्चों को उपलब्ध कराये जा रहे पोषाहार, मेनू अनुसार भोजन, पठन-पाठन की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था का जायजा लिया. वहीं सेविका को बच्चों की साफ-सफाई पर ध्यान देने और शुरुआती शिक्षा देने का निर्देश दिया. मतदान केंद्र में उपायुक्त ने रैंप, पेयजल, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को समय पर दुरुस्त करने को कहा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola