ePaper

महिला ने पति के साथ मिल कर चचेरे देवर की चाय में जहर देकर हत्या की

Updated at : 10 Feb 2026 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
महिला ने पति के साथ मिल कर चचेरे देवर की चाय में जहर देकर हत्या की

एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर चचेरे देवर की जहर देकर हत्या कर दी.

विज्ञापन

तमाड़. थाना क्षेत्र के लोधमा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर चचेरे देवर की जहर देकर हत्या कर दी. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है. बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक शंकर नायक के माता-पिता की करीब एक वर्ष पहले मृत्यु हो गयी थी. इसके बाद वह घर में अकेला रहता था. उसकी चचेरी भाभी गीता देवी ही उसके खाने-पीने और घर के कामकाज का ध्यान रखती थी. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. कुछ समय बाद शंकर नायक ने शादी कर अपना अलग परिवार बसाने की तैयारी शुरू कर दी और लड़की देखने जाने लगा. यह बात गीता देवी को पसंद नहीं थी. वह नहीं चाहती थी कि शंकर नायक शादी कर उससे दूर हो जाये. इसी बात से नाराज होकर गीता देवी ने अपने पति बलदेव मछुवा के साथ मिल कर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची.

शक से बचने के लिए पति को भी दी चाय

पुलिस जांच में सामने आया कि छह फरवरी को योजना के तहत शंकर नायक को चाय में कीटनाशक दवा मिला कर पिला दिया गया. लोगों को भ्रमित करने और शक से बचने के लिए वही चाय आरोपी महिला ने अपने पति को भी दी. लेकिन पहले ही उसे चाय नहीं पीने की हिदायत दे दी गयी थी. बाद में बलदेव मछुवा ने तबीयत खराब होने का नाटक किया और इलाज के लिए बुंडू अस्पताल पहुंचा. ताकि किसी को संदेह न हो. चाय पीने के बाद शंकर नायक की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसके मुंह से झाग निकलने लगा. गंभीर हालत में मृतक के भाई सुकरा नायक उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर ले गये. जहां इलाज के दौरान उसी दिन उसकी मौत हो गयी. इसके बाद एमजीएम अस्पताल में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद सात फरवरी को शव गांव लाया गया. मामले को संदिग्ध मानते हुए मृतक के भाई सुकरा नायक ने नौ फरवरी को तमाड़ थाना में आवेदन दिया. आवेदन के आधार पर तमाड़ थाना कांड संख्या 11/2026 के तहत धारा 103(1), 123 एवं 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया. तमाड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी और पुलिस टीम ने साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया. जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हत्या पूर्व नियोजित साजिश के तहत की गयी थी. पुलिस ने आरोपी गीता देवी (35) और उसके पति बलदेव मछुवा (38), दोनों निवासी लोधमा, थाना तमाड़, जिला रांची को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

विज्ञापन
SHUBHAM HALDAR

लेखक के बारे में

By SHUBHAM HALDAR

SHUBHAM HALDAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola