तेजाब हमले से बचाव को लेकर खूंटी में अभियान तेज, ग्रामीणों को बताया क्या करें और कहां दें सूचना
जागरूकता अभियान के दौरान पीएलवी और अन्य | Prabhat Khabar Network
खूंटी में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने तेजाब हमले के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया. ग्रामीणों को कानूनी प्रावधानों और सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई.
खूंटी. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय डोर-टू-डोर विधिक जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को जागरूकता अभियान चलाया गया. इसके तहत खूंटी प्रखंड के तिलमा पंचायत में पीएलवी निर्मला देवी और शिल्पा कुमारी गुप्ता ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को तेजाब हमले से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी.
आपके शहर में
ग्रामीणों को बताया गया कि तेजाब फेंकना गंभीर दंडनीय अपराध है और ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है. उन्होंने तेजाब की बिक्री और उपयोग से संबंधित नियमों, तेजाब हमले की रोकथाम तथा ऐसी घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस या संबंधित प्राधिकार को देने के संबंध में जागरूक किया.
लोगों से तेजाब की अवैध बिक्री, खरीद या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत प्रशासन और पुलिस को सूचना देने का अपील किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए