कुरकुरे-बिस्किट से साबुन तक चोरी, आरोपी गिरफ्तार; दो नाबालिग भी पुलिस हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी एवं जानकारी देते एसडीपीओ | Prabhat Khabar Network

तोरपा के जरियागढ़ में गुमटी से चोरी करने के आरोपी अमित आईंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. चोरी का सामान भी बरामद किया गया है.

विज्ञापन

तोरपा. खूंटी जिले की जरियागढ़ थाना की पुलिस ने गुमटी में चोरी करने के आरोपी अमित आईंद को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. उसके साथ चोरी की घटना में शामिल दो नाबालिग को भी पुलिस ने निरुद्ध किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

उनकी निशानदेही पर चोरी किये गये कुरकुरे, बिस्किट, साबुन आदि सामान बरामद किया गया है. एसडीपीओ विजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी बार-बार गुमटी में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे.

इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जरियागढ़ थाना प्रभारी बीरेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर शंकर दयाल मेहता शामिल थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola