बिरसा कॉलेज में एबीवीपी ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, खूंटी इकाई द्वारा मंगलवार को बिरसा कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया.
खूंटी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, खूंटी इकाई द्वारा मंगलवार को बिरसा कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया और आगामी नगर निकाय चुनाव में निष्पक्ष, निर्भीक तथा विवेकपूर्ण मतदान करने की अपील की गयी. इस अवसर पर एबीवीपी के प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति मतदाता का वोट है. जब युवा जागरूक होकर मतदान करते हैं, तभी व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन संभव होता है. उन्होंने युवाओं से किसी भी प्रकार के भय, लालच या दबाव से मुक्त होकर मतदान करने की अपील की. बिरसा कॉलेज खूंटी के प्रभारी प्राचार्य डॉ. चंद्र किशोर भगत ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझना भी है. मतदाता जागरूकता जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को सजग नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं. मौके पर डॉ जया भारती कुजूर, राजकुमार गुप्ता व डॉ अभिषेक श्रीवास्तव ने भी विचार रखे. कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सामूहिक मतदाता जागरूकता शपथ दिलायी गयी. मौके पर कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी और सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए