खूंटी उपकारा का औचक निरीक्षण किया गया

Updated:
विज्ञापन
खूंटी उपकारा का औचक निरीक्षण किया गया

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और बोर्ड ऑफ विजिटर्स खूंटी ने संयुक्त रूप से सोमवार को खूंटी उपकारा का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

खूंटी. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और बोर्ड ऑफ विजिटर्स खूंटी ने संयुक्त रूप से सोमवार को खूंटी उपकारा का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में टीम ने यह सुनिश्चित किया कि जेल में बंद कैदियों के साथ किसी प्रकार की जाति, लिंग अथवा दिव्यंगता आधारित भेदभाव नहीं हो रहा हो. वहीं कोई भी बंदी अन्य बंदियों को डराने या प्रताड़ित न कर रहा हो. इस क्रम में टीम में शामिल अधिकारियों ने जेल के सभी भागों का निरीक्षण किया. वहीं बंदियों से स्वास्थ्य सुविधा, चिकित्सीय उपचार, पेयजल, भोजन और उनके मामलों के संचालन सहित अधिवक्ता और विधि प्रतिनिधियों द्वारा उपलब्ध करायी जा रही विधिक सहायता के संबंध में जानकारी प्राप्त की. निरीक्षण में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रसिकेश कुमार, उपायुक्त आर रॉनिटा, एसपी मनीष टोप्पो, डालसा सचिव कमलेश बेहरा, अनुमंडल पदाधिकारी दीपेश कुमारी, सिविल सर्जन डॉ रजनी नीलम टोप्पो सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola