प्रखंड को स्वच्छ बनाने में सहभागिता दें लोग : बीडीओ

तोरपा. प्रखंड के सभी 16 पंचायत में रविवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इसमें गांव के विकास की योजनाओं पर चर्चा की गयी. साथ ही पंचायत को खुले में शौच से मुक्त गांव बनाने पर विचार किया गया. प्रखंड के सुंदारी पंचायत में उपस्थित बीडीओ प्रभाकर ओझा ने लोगों को गांव घर […]
तोरपा. प्रखंड के सभी 16 पंचायत में रविवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इसमें गांव के विकास की योजनाओं पर चर्चा की गयी. साथ ही पंचायत को खुले में शौच से मुक्त गांव बनाने पर विचार किया गया.
प्रखंड के सुंदारी पंचायत में उपस्थित बीडीओ प्रभाकर ओझा ने लोगों को गांव घर को स्वच्छ रखने की शपथ दिलायी. उन्होंने लोगों से कहा कि प्रखंड को खुले में शौच से मुक्त बनाने में जनसहभागिता जरूरी है. अत: लोग इस कार्य में सक्रिय भूमिका निभायें. कहा कि जो लाभुक स्वयं से शौचालय का निर्माण करेंगे, उन्हें 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि एकमुश्त दी जायेगी. इसके अलावा प्रखंड के उड़ीकेल, तोरपा पश्चिमी पंचायतों में भी विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




