पीएलएफआइ का हार्डकोर वीरू मुंडा गिरफ्तार

Updated at : 25 Jul 2015 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
पीएलएफआइ का हार्डकोर वीरू मुंडा गिरफ्तार

खूंटी : खूंटी पुलिस ने गुरुवार को पीएलएफआइ के हार्डकोर वीरू मुंडा को चुकरू गांव से गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी उसके घर से हुई है. उसने पुलिस के समक्ष कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया. बताया गया कि एसपी अनीस गुप्ता को सूचना मिली […]

विज्ञापन

खूंटी : खूंटी पुलिस ने गुरुवार को पीएलएफआइ के हार्डकोर वीरू मुंडा को चुकरू गांव से गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी उसके घर से हुई है. उसने पुलिस के समक्ष कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया. बताया गया कि एसपी अनीस गुप्ता को सूचना मिली कि कई मामलों का वांछित पीएलएफआइ उग्रवादी वीरू मुंडा अपने घर चुकरू में देखा गया है. इसी सूचना पर पुलिस की एक टीम चुकरू गांव भेजी गयी. टीम ने उसके घर की घेराबंदी उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से पीएलएफआइ के दो परचे बरामद किये गये हैं. पुलिस की टीम में एसडीपीओ दीपक शर्मा व एसआइ अरुण कुमार दुबे सहित कई पुलिस कर्मी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola