पक्षी फंसने से घंटों ठप रही बिजली आपूर्ति

Updated at : 21 Jul 2015 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
पक्षी फंसने से घंटों ठप रही बिजली आपूर्ति

पिपरवार : पीटीपीएस से बचरा बिजली सब स्टेशन को होने वाली 33 केवीए विद्युत आपूर्ति में व्यवधान आ जाने से क्षेत्र में घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही. शनिवार देर रात से ठप बिजली आपूर्ति सोमवार की शाम करीब पांच बजे शुरू हुई. सब स्टेशन से जुड़े राय, बमने, चूना भट्ठा, पुरानी राय, डुंडू, खलारी, केडी, […]

विज्ञापन
पिपरवार : पीटीपीएस से बचरा बिजली सब स्टेशन को होने वाली 33 केवीए विद्युत आपूर्ति में व्यवधान आ जाने से क्षेत्र में घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही. शनिवार देर रात से ठप बिजली आपूर्ति सोमवार की शाम करीब पांच बजे शुरू हुई.
सब स्टेशन से जुड़े राय, बमने, चूना भट्ठा, पुरानी राय, डुंडू, खलारी, केडी, मायापुर, हुटाप, हेसालौंग, लपरा, मैक्लुस्कीगंज, नवाडीह, दुली व चामा आदि गांवों के हजारों उपभोक्ता घंटों अंधेरे में रहे. विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हेंदेगीर-कोले के समीप ओवरहेड लाइन के ब्रेकर में चिड़िया फंस गयी थी. इस कारण पतरातू-बचरा लाइन में फॉल्ट आ गया। दिन भर की पेट्रोलिंग के बाद इसका पता चला. बारिश के कारण फॉल्ट ढूंढ़ने में कर्मियों को काफी परेशानी हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola