बारिश हुई, गर्मी से मिली राहत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jun 2019 2:56 AM
पिपरवार : माॅनसून के आगमन के साथ ही पिपरवार का मौसम सुहाना हो गया है. शुक्रवार शाम शुरू हुई मूसलाधार बारिश से तापमान गिर कर 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. इससे कोयलांचलवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. रात में भी यहां रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही, लेकिन, बुढ़मू व आसपास […]
पिपरवार : माॅनसून के आगमन के साथ ही पिपरवार का मौसम सुहाना हो गया है. शुक्रवार शाम शुरू हुई मूसलाधार बारिश से तापमान गिर कर 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. इससे कोयलांचलवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. रात में भी यहां रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही, लेकिन, बुढ़मू व आसपास के जलग्रहण इलाकों में हुई भारी बारिश से सूखी सपही नदी में उफान आ गया. मध्य रात्रि में सपही नदी का जलस्तर राय कोलियरी के निकट छलका पुल के ऊपर था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










