भोंडा से सखुआ की लकड़ी लदा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार
खूंटी : वन प्रमंडल की टीम ने भोंडा से लकड़ी लदा एक ट्रक जब्त कर चालक रिजवान खान को गिरफ्तार किया. ट्रक पर 282 पीस सखुआ की चीरान लकड़ी लदी थी. जिसका बाजार मूल्य लगभग तीन लाख रुपये आंका गया है. डीएफओ निरंजन देव प्रसाद ने बताया कि उन्हें लकड़ी तस्करी की सूचना मिली थी. […]
खूंटी : वन प्रमंडल की टीम ने भोंडा से लकड़ी लदा एक ट्रक जब्त कर चालक रिजवान खान को गिरफ्तार किया. ट्रक पर 282 पीस सखुआ की चीरान लकड़ी लदी थी. जिसका बाजार मूल्य लगभग तीन लाख रुपये आंका गया है. डीएफओ निरंजन देव प्रसाद ने बताया कि उन्हें लकड़ी तस्करी की सूचना मिली थी.
आपके शहर में
जिसके आलोक में एक टीम का गठन किया गया था. इस टीम द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही थी. इसी क्रम में भोंडा के पास लकड़ी लदे ट्रक को पकड़ा गया. ट्रक चालक रिजवान खान के अनुसार उक्त लकड़ी तपकरा के अहमद खान व सुहैल खान का है. तपकरा से लकड़ी को ट्रक में लाद कर रांची ले जाया जा रहा था. टीम में सुशील कुमार प्रसाद, विनोदानंद राय, कुलदीप सिंह और प्रभात कुमार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए