आज भी खुले में शौच जाने को मजबूर हैं ग्रामीण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2019 1:15 AM
विज्ञापन
लगभग 50 घर के इस गांव में आधे से अधिक घरों में नहीं बना है शौचालय डकरा : रांची जिला के खलारी प्रखंड का टिकेतरी गांव के ग्रामीण आज भी खुले में शौच जाने को मजबूर हैं. लगभग 50 घर के इस गांव में आधे से अधिक लोगों के घरों में शौचालय नहीं है. गांव […]
विज्ञापन
लगभग 50 घर के इस गांव में आधे से अधिक घरों में नहीं बना है शौचालय
डकरा : रांची जिला के खलारी प्रखंड का टिकेतरी गांव के ग्रामीण आज भी खुले में शौच जाने को मजबूर हैं. लगभग 50 घर के इस गांव में आधे से अधिक लोगों के घरों में शौचालय नहीं है. गांव की सुषमा देवी, पुदनी देवी, सुमन देवी, गुनवा देवी, शीतल देवी का कहना है कि वे लोग कई बार मुखिया व प्रखंड के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी. लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई. गांव की महिलाएं और लड़कियों को खुले में शौच जाना मजबूरी बन गयी है.
विभिन्न विद्यालयों में पढ़न वाली कई लड़कियों ने बताया कि खुले में शौच जाना बहुत अपमानजनक लगता है, लेकिन हमलोगों के पास कोई उपाय भी नहीं है. गांव में कोई शादी-ब्याह या त्योहार होता है तो कोई भी रिश्तेदार यहां इसलिए नहीं आना चाहते क्योंकि हमारे घरों में शौचालय नहीं है. गांव में कोई लड़की नहीं देना चाहता है. ग्रामीणों को शौच के लिए पैदल एक किमी. दूर नदी के किनारे जाना पड़ता है. आदिवासी बहुल इस गांव में ज्यादातर दिहाड़ी मजदूर रहते हैं.
फंड नहीं मिलने के कारण शौचालय नहीं बना : मुखिया : चूरी दक्षिणी पंचायत की मुखिया सुशीला देवी ने बताया कि गांव में लगभग 50 घर हैं. जिसमें 30 घर में शौचालय नहीं बना है या अधूरा रह गया है. तीन लाख रुपये का भुगतान नहीं होने के कारण शौचालय निर्माण का कार्य बंद कर दिया गया. प्रखंड कोर्डिनेटर को इसकी जानकारी दी जा रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.
उनसे पूछा गया कि गांव के लगभग 30 घरों के लोग आज भी शौच के लिए बाहर जा रहे हैं, तब प्रखंड ओडीएफ कैसे घोषित हो गया. उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी तो बीडीओ ही दे सकते हैं. बीडीओ से जानकारी के लिए जब उन्हें फोन किया गया तो कई बार फोन करने के बाद भी उन्होंने रिसीव नहीं किया. जिससे उनका पक्ष नहीं मिल पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










