शादी रुकवाने पर लड़का पक्ष ने नाराजगी जतायी

Updated:
विज्ञापन

खूंटी : 19 मई को जिला प्रशासन की टीम ने मारंगहादा के कच्चा भूत गांव में एक नाबालिग लड़की की शादी रुकवायी थी. इससे लड़का पक्ष काफी नाराज है. उन्होंने सोमवार को जिला बाल संरक्षण कार्यालय में आकर हंगामा किया. लड़का पक्ष के लोगों का कहना था कि उन्हें उम्र की जानकारी नहीं थी. शादी […]

विज्ञापन

खूंटी : 19 मई को जिला प्रशासन की टीम ने मारंगहादा के कच्चा भूत गांव में एक नाबालिग लड़की की शादी रुकवायी थी. इससे लड़का पक्ष काफी नाराज है. उन्होंने सोमवार को जिला बाल संरक्षण कार्यालय में आकर हंगामा किया. लड़का पक्ष के लोगों का कहना था कि उन्हें उम्र की जानकारी नहीं थी. शादी की तैयारी में काफी रुपये भी खर्च हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि और भी जगह शादियां होती हैं, लेकिन उनकी ही शादी क्यों रोकी गयी. इस पर बाल कल्याण समिति के जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अल्ताफ खान, सदस्य बैजनाथ कुमार सहित अन्य ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया. कहा कि लड़की के बालिग होने तक इंतजार कर लें. नाबालिग लड़की की शादी गैरकानूनी है. काफी समझाने के बाद लड़का पक्ष के लोग अपने घर वापस लौट गये.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola