ग्रामीणों ने केडीएच-डकरा ट्रांसपोर्टिंग मार्ग बंद किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2019 1:08 AM
खलारी : धूल-गर्द से परेशान भूतनगर व आसपास के ग्रामीणों ने जिप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी के नेतृत्व में केडीएच-डकरा ट्रांसपोर्टिंग मार्ग शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे बंद कर दिया. जिससे कोयला ट्रकों व डंपर की कतार लग गयी. उक्त समस्या को लेकर दो दिन पहले भी कोल क्रशर को बंद किया गया था. शुक्रवार […]
खलारी : धूल-गर्द से परेशान भूतनगर व आसपास के ग्रामीणों ने जिप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी के नेतृत्व में केडीएच-डकरा ट्रांसपोर्टिंग मार्ग शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे बंद कर दिया. जिससे कोयला ट्रकों व डंपर की कतार लग गयी. उक्त समस्या को लेकर दो दिन पहले भी कोल क्रशर को बंद किया गया था.
शुक्रवार को पुन: कोल क्रशर को भी बंद कर दिया गया. जिप सदस्य अंसारी ने कहा कि प्रबंधन को कई बार इस परेशानी से अवगत कराया गया है, लेकिन उसके कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है. उन्होंने मामले को लेकर जल्द ही प्रदूषण नियंत्रण पर्षद से मिलने की बात कही है. समाचार लिखे जाने तक ट्रांसपोर्टिंग मार्ग बंद था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










