छह घंटे बंद रखा खदान का काम
भूमि उपलब्ध कराने के बाद हुआ अंतिम संस्कार पिपरवार : शव दफनाने के लिए भूमि नहीं मिलने के विरोध में शुक्रवार को विजैन गांव के लोगों ने छह घंटे पिपरवार परियोजना खदान का काम बंद करा दिया. जानकारी के अनुसार गांव के विनोद राम की एक माह की बच्ची का अंतिम संस्कार करना था. गांव […]
भूमि उपलब्ध कराने के
आपके शहर में
बाद हुआ अंतिम संस्कार
पिपरवार : शव दफनाने के लिए भूमि नहीं मिलने के विरोध में शुक्रवार को विजैन गांव के लोगों ने छह घंटे पिपरवार परियोजना खदान का काम बंद करा दिया. जानकारी के अनुसार गांव के विनोद राम की एक माह की बच्ची का अंतिम संस्कार करना था. गांव के श्मशान घाट से प्रबंधन पहले ही कोयला निकाल चुका था. अब वहां खदान है. लेकिन प्रबंधन द्वारा विजैन गांव के श्मशान घाट के लिए जो जमीन उपलब्ध करायी गयी थी, वहां अशोक परियोजना द्वारा भूलवश ओबी गिरा दिया गया था. जानकारी मिलने के बाद पिपरवार मैनेजर संजय कुमार व वीएन राम विजैन गांव पहुंचे. वहां उन्हें महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ा.
मामला संवेदनशील होने की वजह से उन्होंने ग्रामीणों को समझा कर तुरंत नये श्मशान स्थल पर गिरे ओबी को हटवाया. इसके बाद ग्रामीणों ने बच्ची का अंतिम संस्कार किया व दोपहर एक बजे फिर से खदान का काम शुरू हो सका. ज्ञात हो कि सीसीएल द्वारा विजैन गांव के लोगों के पुनर्वास की प्रक्रिया जारी है. लेकिन कुछ लोगों के मुआवजा व नौकरी में विलंब के कारण पूरी तरह पुनर्वास नहीं हो सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए