खूंटी : सहयोग विलेज से भागी दो बच्चियों का नहीं मिला सुराग

Updated:
विज्ञापन

खूंटी : खूंटी के डुगडुगिया स्थित सहयोग विलेज नारी निकेतन से छह अगस्त को फरार हुई दो नाबालिग लड़कियों का सुराग पुलिस को अब तक नहीं मिल पाया है. संभावना जतायी जा रही है कि दोनों बच्चियां अपनी परिचित के घर चली गयी होंगी. हालांकि पुलिस की जांच जारी है. थाना प्रभारी ने महिला कर्मचारियों […]

विज्ञापन

खूंटी : खूंटी के डुगडुगिया स्थित सहयोग विलेज नारी निकेतन से छह अगस्त को फरार हुई दो नाबालिग लड़कियों का सुराग पुलिस को अब तक नहीं मिल पाया है. संभावना जतायी जा रही है कि दोनों बच्चियां अपनी परिचित के घर चली गयी होंगी. हालांकि पुलिस की जांच जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

थाना प्रभारी ने महिला कर्मचारियों से की पूछताछ : दोनों बच्चियों के नारी निकेतन से भागने की सूचना पर खूंटी महिला थाना प्रभारी मीरा सिंह ने मंगलवार को सहयोग विलेज जाकर जांच की. वहां कार्यरत महिला कर्मचारियों से पूछताछ की.

दोनों बच्चियां नारी निकेतन के जिस कॉटेज (कमरे) में रहती थी, उसमें रहनेवाली अन्य बच्चियों से जानकारी ली. वहीं पायल और जलेश्वरी कुमारी के साथ रहनेवाली सोनामणी पूर्ति, शिल्पा कुमारी और पूजा कुमारी ने कहा कि सामान्य दिनों की तरह ही पांच अगस्त को सभी ने साथ में खाना खाया.

फिर अपने-अपने बेड पर सोने चली गयीं. रात में भी सोने से पहले पूजा और जलेश्वरी से बातचीत हुई, लेकिन भागने के बारे में उनलोगों ने कोई बात नहीं की. छह अगस्त को सुबह पूजा और जलेश्वरी कॉटेज में नहीं थी. दोनों का बैग भी नहीं था. प्रार्थना के समय जब कॉटेज इंचार्ज आश्रिता कंडुलना हमलोगों को बुलाने आयी, तो देखा पायल और जलेश्वरी कमरे में नहीं है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola