खूंटी के सहयोग विलेज में रह रहीं दो बच्चियां चहारदीवारी फांद कर फरार

Updated:
विज्ञापन

खूंटी : खूंटी के डुगडुगिया स्थित सहयोग विलेज में रह रही दो नाबालिग बच्ची पायल कुमार (13) एवं जलेश्वरी कुमारी(12) सोमवार की सुबह चहारदीवारी तड़प कर भाग निकली. दिन के दो बजे तक दोनों के वापस न लौटने पर सहयोग विलेज नारी निकेतन की अधीक्षिका सोसन पूर्ति ने घटना की सूचना बाल कल्याण समिति समिति, […]

विज्ञापन
खूंटी : खूंटी के डुगडुगिया स्थित सहयोग विलेज में रह रही दो नाबालिग बच्ची पायल कुमार (13) एवं जलेश्वरी कुमारी(12) सोमवार की सुबह चहारदीवारी तड़प कर भाग निकली.
दिन के दो बजे तक दोनों के वापस न लौटने पर सहयोग विलेज नारी निकेतन की अधीक्षिका सोसन पूर्ति ने घटना की सूचना बाल कल्याण समिति समिति, खूंटी थाना एवं सभी संबंधित ऑथोरिटी को दी. पायल कुमारी को बाल कल्याण समिति रांची के निर्देशानुसार गत 27 मार्च 2015 को सहयोग विलेज लाया गया था.
तब से वह यहां रह रही थी. लापता हुई दोनों बच्चियां हुटार के एक स्कूल में सहयोग विलेज में रहकर पढ़ाई कर रही थी. पायल कुमारी कक्षा सात की छात्रा है. बहरहाल सहयोग विलेज के पदधारी एवं संबंधित लोग बालिकाओं की खोज में जुटे हैं.
सूत्रों के मुताबिक पायल कुमारी हाल के दिनों में काफी चिड़चिड़ा स्वभाव की हो गयी थी. वह सहयोग विलेज की अधीक्षिका के आदेश का पालन भी नहीं करती थी. प्रत्येक दिन विद्यालय से सहयोग विलेज विलंब से आती थी. इस बाबत सहयोग विलेज की पदाधिकारी प्रभा टेटे ने 31 जुलाई को बाल कल्याण समिति से बच्ची की काउंसिलिंग कराने का अनुरोध किया था.
सोमवार को खूंटी बाल समिति के सदस्य वैद्यनाथ कुमार और बसंती मुंडा ने सहयोग विलेज का निरीक्षण किया. इस दौरान बच्चियों के भागने की जानकारी सीडब्ल्यूसी से छिपायी गयी. सीडब्ल्यूसी ने सहयोग विलेज पर कार्रवाई करने का अनुरोध भी खूंटी डीसी से किया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola