खूंटी : दो एरिया कमांडर सहित एक सब जोनल सदस्य के घर की कुर्की

Updated:
विज्ञापन

खूंटी : खूंटी-तमाड़ रोड में गत तीन अगस्त को एक ट्रेलर में आग लगाने व चालक को जलाने के मामले में पुलिस ने माओवादी के सबजोनल सदस्य लोदरो लोहरा (गम्हरिया अड़की निवासी), एरिया कमांडर विमल लोहरा उर्फ निलेश (रायतोड़ांग), एरिया कमांडर महेंद्र मुंडा (गम्हरिया) के घरों की कुर्की जब्ती की गयी. कुर्की अड़की थाना में […]

विज्ञापन

खूंटी : खूंटी-तमाड़ रोड में गत तीन अगस्त को एक ट्रेलर में आग लगाने व चालक को जलाने के मामले में पुलिस ने माओवादी के सबजोनल सदस्य लोदरो लोहरा (गम्हरिया अड़की निवासी), एरिया कमांडर विमल लोहरा उर्फ निलेश (रायतोड़ांग), एरिया कमांडर महेंद्र मुंडा (गम्हरिया) के घरों की कुर्की जब्ती की गयी. कुर्की अड़की थाना में कांड संख्या 17/17 के तहत की गयी है. ट्रेलर व चालक को जलाने की घटना में पुलिस को उक्त नक्सलियों की सरगर्मी से तलाश है.

आपके शहर में

विज्ञापन

माओवादी के सब जोनल सदस्य लोदरो लोहरा के खिलाफ अड़की थाना में कुल 18, एरिया कमांडर विमल लोहरा के खिलाफ छह व एरिया कमांडर महेंद्र मुंडा के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं. प्रत्येक की गिरफ्तारी पर विभाग ने दो-दो लाख का इनाम रखा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola