आक्रोशित लोगों ने पावर स्टेशन में ताला जड़ा

Updated:
विज्ञापन

कर्रा : गुरुवार की सुबह आठ बजे बमरजा पंचायत के सरदुला गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने पावर स्टेशन पर ताला जड़ दिया. उन्होंने बताया कि विगत तीन माह से सरदुला ग्राम में लगे 25-25 केवीए का दो ट्रांसफाॅर्मर जल गया है. जिसकी सूचना एसडीओ को लिखित रूप से दिये जाने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं […]

विज्ञापन

कर्रा : गुरुवार की सुबह आठ बजे बमरजा पंचायत के सरदुला गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने पावर स्टेशन पर ताला जड़ दिया. उन्होंने बताया कि विगत तीन माह से सरदुला ग्राम में लगे 25-25 केवीए का दो ट्रांसफाॅर्मर जल गया है. जिसकी सूचना एसडीओ को लिखित रूप से दिये जाने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गयी है. बिजली नहीं मिलने से ग्रामीण पावर स्टेशन के समक्ष धरना पर बैठ गये. सूचना मिलने पर दोपहर दो बजे बीडीओ प्रभात रंजन चौधरी व बमरजा पंचायत मुखिया रंजीता देवी कर्रा पावर स्टेशन पहुंचे. जहां ग्रामीणों ने विभाग के जेइ व एसडीओ को बुलाने कि मांग रखी. एसडीओ अमरदीप प्रसाद व जेइ जगन तीन दिनों के अंदर ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही. इसके बाद ग्रामीणों ने लगे ताला को खाेल दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola