मासिक लोक अदालत में 11 मामलों का निष्पादन

Updated:
विज्ञापन
मासिक लोक अदालत में 11 मामलों का निष्पादन

शनिवार को स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष राशिकेस कुमार के मार्गदर्शन में शनिवार को स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में दीवानी प्रकृति के सुलहनीय मामले, एनआई एक्ट के मामले तथा विद्युत से संबंधित मामले प्रस्तुत किए गए. मासिक लोक अदालत में गठित पांच पीठों के द्वारा न्यायालय में लंबित कुल 11 मामलों का निष्पादन किया गया. वहीं 12 लाख 26 हजार 500 रूपये का सेटलमेंट किया गया. लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए पांच पीठ का गठन किया गया था. प्रथम पीठ में जिला जज प्रथम राकेश कुमार मिश्रा, जिला जज तृतीय प्राची मिश्रा और पैनल अधिवक्ता ममता सिंह, द्वितीय पीठ में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अर्जुन साव, पैनल अधिवक्ता मुकुल कुमार पाठक और श्री मदन मोहन राम, तृतीय पीठ में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी विद्यावती कुमारी, पैनल अधिवक्ता जुनूल होरो और शशिकला कुमारी, चतुर्थ पीठ में न्यायिक दंडाधिकारी अमित आकाश सिंह (प्रथम), पैनल अधिवक्ता आशीष कुमार और सुमित कुमार कश्यप, पांचवीं पीठ में अस्थायी लोक अदालत और पीएलवी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola