समाज सुधारक भी थे आंबेडकर

Updated at : 15 Apr 2014 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
समाज सुधारक भी थे आंबेडकर

कोयलांचल के विभिन्न इलाकों में डॉ आंबेडकर की जयंती मनी डकरा : बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर राजनीतिज्ञ के अलावा समाज सुधारक भी थे. वे समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए समय-समय पर आगे आये. ये बातें मिथिलेश पासवान ने कही. वह मोहननगर बूढ़ी मंदिर के समीप डॉ आंबेडकर की जयंती पर […]

विज्ञापन

कोयलांचल के विभिन्न इलाकों में डॉ आंबेडकर की जयंती मनी

डकरा : बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर राजनीतिज्ञ के अलावा समाज सुधारक भी थे. वे समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए समय-समय पर आगे आये. ये बातें मिथिलेश पासवान ने कही. वह मोहननगर बूढ़ी मंदिर के समीप डॉ आंबेडकर की जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हमे बाबा साहब के बताये मार्ग पर चलने की जरूरत है.

समारोह में देवपाल मुंडा, महेंद्र राम, अमर लाल सतनामी व कन्हाई पासी ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शो को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया. मौके पर आजाद लोहरा, महेंद्र राम, अमरलाल सतनामी, जगन्नाथ महतो, आनंद तुरी, राजू गंझू व विष्णु नायक सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola