हॉकी फॉर हर में रनिया की 100 बालिकाएं सीख रहीं हॉकी की बारीकियां

Updated:
विज्ञापन

रनिया प्रखंड के सुदूर और जंगली क्षेत्र की लड़कियां इन दिनों हॉकी खेल रही हैं.

विज्ञापन

खूंटी. रनिया प्रखंड के सुदूर और जंगली क्षेत्र की लड़कियां इन दिनों हॉकी खेल रही हैं. तीन महीने पहले तक वे सिर्फ स्कूल, घरेलू काम और जंगल की पगडंडी तक सीमित थीं. उन्हें हॉकी स्टिक तक पकड़ना नहीं आता था, अब वे खुले खेल मैदान में फर्राटा भरते हुए अपनी हॉकी स्टिक से गेंद को नचा रही हैं. चाइल्ड राइट्स एंड यू के तत्वावधान में हॉकी खूंटी के सहयोग से शुरू किया गया हॉकी फॉर हर कार्यक्रम के तहत प्रखंड की 100 बालिकाओं को हॉकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है. कार्यक्रम की शुरुआत अगस्त 2025 में किया गया था. कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को हॉकी का प्रशिक्षण के साथ-साथ पौष्टिक आहार भी प्रदान किया जा रहा है. क्राई ईस्ट की रीजनल डायरेक्टर ट्रिना चक्रवर्ती ने बताया कि क्षेत्र की लड़कियां तेजी से सीख रही हैं. वे आगे बढ़ कर नेतृत्व करेंगी. उन्होंने कहा कि हॉकी ने लंबे समय से झारखंड का मान बढ़ाया है. हॉकी फॉर हर के जरिये क्षेत्र की बालिकाएं अपना और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola