झारखंड में 24 नवंबर से साफ होगा मौसम, 3 से 5 डिग्री तक गिरेगा पारा
सुबह सुबह छाया कुहासा (AI GENERATED IMAGE)
झारखंड में मौसम बदलने वाला है. कोल्हान में बारिश के साथ अन्य हिस्सों में कोहरा छाएगा. अगले 24 घंटों में तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.
झारखंड में अगले दो दिनों तक मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. कोल्हान को छोड़कर रांची समेत अन्य जगहों पर सोमवार को भी बादल छाये रह सकते हैं. 24 नवंबर से मौसम साफ होने का अनुमान है. 24 से 28 नवंबर तक सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा रहेगा, जबकि दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है.अगले 24 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है.
कोल्हान में बारिश के आसार, सुबह घने कोहरे की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन की संभावना जताई है. मौसम केंद्र के अनुसार, 23 नवंबर को कोल्हान और आसपास के दक्षिणी इलाकों में कहीं कहीं बारिश हो सकती है. वहीं, सोमवार को दक्षिणी, उत्तर-पश्चिमी और इससे सटे मध्य भागों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गयी है. इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी. कोडरमा में सबसे अधिक 54 मिमी बारिश हुई. वहीं, रांची में शाम 5.30 बजे तक 4.1 मिमी, लातेहार में दो मिमी और खूंटी में एक मिमी के आसपास बारिश हुई
नौ विमान विलंब से रांची पहुंचे, एक रद्द
खराब मौसम के कारण रविवार को नौ विमान देर से रांची पहुंचे. वहीं, इंडिगो का कोलकाता-रांची विमान रद्द रहा. विमानों के विलंब से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इंडिगो का दिल्ली-रांची विमान सुबह 7.15 की जगह 10.18 बजे, इंडिगो का पुणे-रांची विमान सुबह 7.30 की जगह 10.03 बजे, इंडिगो का कोलकाता रांची विमान सुबह 8.15 की जगह 9.08 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का बेंगलुरु-रांची विमान सुबह 9.30 की जगह 9.50 बजे, इंडिगो का कोलकाता-रांची विमान सुबह 11.45 की जगह दोपहर 1.18 बजे, इंडिगो का दिल्ली-रांची विमान दोपहर 1.00 की जगह 1.27 बजे, इंडिगो का मुंबई-रांची विमान दोपहर 1.30 की जगह दोपहर 1.52 बजे, इंडिगो का दिल्ली-रांची विमान शाम 4.50 की जगह शाम 5.14 बजे व इंडिगो का हैदराबाद-रांची विमान रात 8.25 की जगह रात 8.45 बजे रांची आया. इस बाबत एयरलाइंस के अधिकारी ने बताया कि दूसरे राज्यों में मौसम खराब होने का असर विमान परिचालन पर पड़ा.
ये भी पढ़ें: Jharkhand Assembly: किराए के भवन से 465 करोड़ के हाईटेक सदन तक, 26 साल में कितनी बदल गई झारखंड विधानसभा?
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए