Jharkhand Weather: झारखंड में चक्रवात का असर बरकरार, 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; रांची में भी बदलेगा मौसम

Updated:
विज्ञापन

बारिश के मौसम में छाता लेकर जाते हुए लोग (ai generated image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड में चक्रवात अकवान का असर दिखने लगा है. 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी. रांची समेत कई जगहों पर मौसम बदलेगा. जानिए कब से राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवान का प्रभाव कमजोर होने के बावजूद झारखंड के मौसम पर इसका असर बना हुआ है. शुक्रवार को राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला नजर आया.सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कई जगहों पर रुक-रुककर हल्की बारिश हुई. बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं ने ठंड का एहसास भी बढ़ा दिया.

विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. खास तौर पर उत्तर-पूर्वी झारखंड के आठ जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए चेतावनी जारी की है.

इन जिलों में गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं। यहां कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, राज्य के दूसरे हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

रांची में दिनभर बादलों का डेरा, गरज के साथ हो सकती है बारिश

राजधानी रांची में शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर बारिश के साथ गरज-चमक वाली बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है. इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

शुक्रवार को भी राजधानी में सुबह से ही बादलों का प्रभाव देखने को मिला. शहर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिसके कारण तापमान में गिरावट महसूस की गई. चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से पिछले दिनों झारखंड के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में भी बारिश दर्ज की गई थी. अब इसका असर उत्तर-पूर्वी जिलों की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है. संताल परगना के जिलों में भी शनिवार को बारिश की संभावना बनी हुई है.

23 नवंबर से साफ होगा आसमान

मौसम विभाग के अनुसार, 22 नवंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश होने की संभावना है. हालांकि, इस दिन भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. वहीं, 23 नवंबर से मौसम में बदलाव आने और आसमान साफ होने के आसार हैं. इसके साथ ही बारिश की गतिविधियों में भी कमी देखने को मिल सकती है.

बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने 24 और 25 नवंबर की सुबह रांची समेत राज्य के कई इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरे का अनुमान भी जताया है.

ये भी पढ़ें: झारखंड की जेलों से रिहा होंगे 26 आजीवन कारावास के कैदी, CM हेमंत सोरेन की बैठक में फैसला

मौसम विभाग की सलाह

मौसम में बदलाव और बारिश के बीच मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. गरज-चमक या वज्रपात की स्थिति में खुले मैदानों में जाने से बचें. साथ ही पेड़ों के नीचे खड़े न हों और सुरक्षित स्थान पर ही रहें. शनिवार को बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को घर से निकलने से पहले मौसम की जानकारी लेने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें: पिता की मौत के 14 साल बाद मिलेगी नौकरी? झारखंड HC ने DVC को दिया 2 सप्ताह का समय

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola